अशोक बोरखड़े पुनः बने नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष।

प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बुधोलिया ने की पुनर्नियुक्ति।

बैतूल। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बुधोलिया ने अशोक बोरखड़े को पुनः नर्मदापुरम संभाग का संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी पुनर्नियुक्ति पर नर्मदापुरम संभाग के अंतर्गत नर्मदापुरम, हरदा एवं बैतूल जिलों के कार्यकारिणी पदाधिकारियों तथा पेंशनर्स साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा बैतूल एवं सभी नौ तहसील शाखाओं के अध्यक्षों, कार्यकारिणी पदाधिकारियों और पेंशनर्स साथियों ने प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बुधोलिया के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार जताया। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं पेंशनर्स साथियों ने अशोक बोरखड़े को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

संघ की ओर से अशोक बोरखड़े के सुखद, समृद्ध, स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामनाएं भी की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button