सामाजिक जन कल्याण समिति की बैठक में पर्यावरण बचाने पर हुआ मंथन।

पौधारोपण को बताया समय की जरूरत, 5 जुलाई को शिक्षण सामग्री वितरण का प्रस्ताव पारित।

बैतूल। पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए सामाजिक जन कल्याण समिति ने पौधारोपण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहीद भवन में आयोजित समिति की बैठक में सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने विचार रखे तथा आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की। बैठक जिला अध्यक्ष सूरजलाल मंडलेकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सचिव शिवदयाल चौकीकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और वर्तमान परिस्थितियों में अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। बैठक के दौरान यादोराव खातरकर के पुत्र का जन्मदिन मनाया गया तथा सभी सदस्यों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

पूर्व अध्यक्ष माणिकराव कापसे ने समिति को आगे बढ़ाने और उसकी गतिविधियों को विस्तार देने के संबंध में विस्तृत विचार रखे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीआर झरबड़े ने आगामी 5 जुलाई को विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। पूर्व कोषाध्यक्ष मानकप्रसाद वाईकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में डीआर झरबड़े, शिवदयाल चौकीकर, अजाबराव भूमरकर, शेषराव वाईकर, पूर्व अध्यक्ष माणिकराव कापसे, मानक प्रसाद वाईकर, रामदास पंडाग्रे, पंजाबराव भालेकर, सूरजराव मंडलेकर, नत्थू प्रसाद चौकीकर, यशवंत सातनकर, रामभरोस पूर्वे, देवचंद डोंगरे, रामा खातरकर तथा रघुनाथ चौरसे सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समिति के अध्यक्ष सूरजलाल मंडलेकर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button