गायत्री परिवार ने मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस, निकाली नशामुक्ति रैली, सौंपा ज्ञापन।

बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिलेभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा तहसील एवं प्रज्ञा मंडल स्तर पर नशामुक्ति रैली निकालकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया तथा तंबाकू और अन्य नशों से होने वाली हानियों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी लगाई गई। इसके पश्चात शासन को ज्ञापन सौंपकर नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने की मांग की गई।

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक रविशंकर पारखे ने बताया कि 31 मई को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तंबाकू निषेध दिवस के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। रैली और प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

जिला सह-समन्वयक राजकुमार पालीवाल ने बताया कि सभी तहसील समन्वयकों एवं गायत्री परिवार के परिजनों ने तंबाकू एवं अन्य नशों से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई। साथ ही नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किए गए लोगों की सूची तैयार कर जिला समन्वय समिति को भेजने का निर्णय लिया गया, ताकि आगे भी उनसे संपर्क कर नशामुक्ति अभियान को गति दी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button