जयस जिला बैठक में संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा।
अधिकृत नियुक्तियों को लेकर पदाधिकारियों ने दी स्पष्ट जानकारी।

बैतूल। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) जिला इकाई बैतूल की बैठक रविवार 31 मई को रेन बसेरा देवठान में आयोजित की गई। आमला ब्लॉक संरक्षक दीपक धुर्वे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष का कोई पद अधिकृत रूप से नियुक्त नहीं किया गया है। संगठन ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की नियुक्ति का दावा कर लोगों को गुमराह कर रहा है तो उसके विरुद्ध शासन-प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
बैठक में संगठन की अधिकृत नियुक्तियों और संगठनात्मक व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में जयस जिलाध्यक्ष संदीप धुर्वे, राजा धुर्वे, महेश शाह उइके, सुनील करोचे, ऋतिक परते,दीपक मंडने, जिला महामंत्री मिथिलेश उइके, दीपक आहाके, सुखनंदन चंद्र सलामे, गणेश धुर्वे, जिला प्रवक्ता विजेश इरपाचे, जिला मीडिया प्रभारी प्रियांश कुमरे, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष हरि उइके तथा ब्लॉक प्रभारी राजेंद्र उइके सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन की अधिकृत व्यवस्था को मजबूत बनाने, भ्रामक दावों का विरोध करने तथा संगठन के नाम पर किसी भी प्रकार की गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग का समर्थन किया।




