बैतूल में कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे अजय सिंह राहुल भैया।

संगठन की मजबूती पर होगी रणनीतिक चर्चा।  कांग्रेस कार्यालय में जुटेंगे जिलेभर के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता।

बैतूल। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय सिंह राहुल भैया मंगलवार 2 जून को बैतूल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिलेभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से सीधा संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारधी से मिली जानकारी के अनुसार अजय सिंह राहुल भैया और

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी समस्त प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रभारी डॉ. महेंद्र चौहान सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, बैतूल पहुंचेंगे, जहां जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला समन्वयक समिति, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा राजनीतिक रणनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी बात सुनेंगे और संगठनात्मक सुझावों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद अजय सिंह राहुल भैया संगत में पंगत सम्मान भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैतूल प्रवास पूर्ण करने के बाद वे टिमरनी के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button