अज़ाक्स के जिलाध्यक्ष बने श्याम देव ब्रह्माने, कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं।

बैतूल। अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी अधिकारी संघ अज़ाक्स में श्याम देव ब्रह्माने को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कर्मचारियों और अधिकारियों में हर्ष का माहौल है। संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि श्याम देव ब्रह्माने के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा कर्मचारी हितों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उपस्थित सदस्यों ने उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

जिलाध्यक्ष बनने पर रवि कुमार अतुलकर, रवि शंकर सरनेकर, दिलीप वरवड़े, सुनील नागले, कमलेश पंडाग्रे, गुणवंत खातरकर, संतोष चौकीकर, धनराज पाटील, सुरेश लोखंडे, विलीन चौकीकर एवं आरके विजयकर सहित अन्य कर्मचारियों ने श्री ब्रह्माने को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button