शिवसेना की प्रदेश बैठक में गांव-गांव संगठन विस्तार पर बनी रणनीति।

बैतूल। शिवसेना की मध्य प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में बैतूल जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोले ने भाग लेकर संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने जनता से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से काम करने, संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा आने वाले नगरीय निकाय, विधानसभा, सांसद और जनपद सदस्य चुनावों की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुनना और उनके निराकरण के लिए संघर्ष करना होगा।

बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, मूलभूत सुविधाओं और स्थानीय समस्याओं सहित जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने की बात कही गई। पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर संगठन के प्रति विश्वास मजबूत करें।

– आगामी चुनावों की तैयारी शुरू

प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि आने वाले नगर पालिका, विधानसभा, सांसद एवं जनपद सदस्य चुनावों को लेकर अभी से रणनीतिक तैयारी शुरू की जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और नए लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के दौरान नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अनुशासन और सक्रियता बनाए रखते हुए संगठन हित में लगातार कार्य करने की अपील भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button