गंगा दशहरा पर ग्राम बाचा में निकली कलश यात्रा, जल स्रोतों का हुआ पूजन।

बैतूल। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत खदारा के ग्राम बाचा में नवांकुर संस्था, एकता ग्रामीणजन सहयोग संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खदारा के संयुक्त तत्वावधान में कलश यात्रा निकाली गई। गांव की महिलाओं और पुरुषों ने मंगल गीतों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। इसके बाद गांव के प्रमुख जल स्रोतों जैसे कुएं, बावड़ी, नदी एवं देव स्थलों का विधि-विधान से पूजन किया गया। ग्रामीणों ने जल को देवतुल्य मानते हुए उसकी स्वच्छता और निरंतरता की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों और अतिथियों ने जल की प्रत्येक बूंद बचाने, जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने एवं पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में करीब 25 ग्रामीणजन एवं समिति सदस्यों की सहभागिता रही। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र कवडे, सरपंच श्रीमती तारा बाई, पंचायत सचिव संजीव नामदेव, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल उइके, संतोष हनोते, श्याम बेलवंशी एवं राजेश्वरी साहू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button