मेरा गांव मेरी सरकार एवं उजडा गुलशन रोता माली का विमोचन।

62 वर्ष पूरा होने पर देश भर से बडी संख्या में पहुंचे शुभचिंतक।

बैतूल। नागपुर-भोपाल नेशनल हाइवे पर स्थित सापना जलाशय के सापना बोट क्लब स्थित सापना रिसोट में 23 मई दिन शनिवार की रात्रि में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, मध्यप्रदेश एवं गुजरात राज्य सरकार में पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त हेमंत विजय राव देशमुख एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे, अधिवक्ता संजय शुक्ला पप्पी, जवाहर शुक्ला, राजेश शुक्ला, जिला सराफा व्यापारी संघ से अरूण गोठी, लोकेश पगारिया जिला कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस बैतूल, पूर्व वनपरिक्षेत्र अधिकारी आनंद गिरी की मंचासीन उपस्थिति में पुस्तक मेरा गांव मेरी सरकार एवं उजडा गुलशन रोता माली के लेखक डॉ रामकिशोर दयाराम पवार रोंढावाला की पुस्तक का विमोचन उनकी पूज्यनीय माताजी श्रीमती कसिया बाई स्व. दयाराम पंवार के करकमलो से सम्पन्न हुआ। पत्रकार लेखक साहित्यकार कहानीकार रामकिशोर दयाराम पंवार को इस अवसर पर क्राइम ब्यूरो इंवेस्टीकेशन (अपराध जांच ब्यूरो ट्रस्ट दिल्ली ) के प्रतिनिधि के रूप में पधारे लीलाधर नारद, गंगाधर बोडखे, रामप्रकाश पिपरदे, जगदीश चन्द्र पंवार ने शाल श्रीफल से सम्मानित किया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार डॉ रामकिशोर दयाराम पंवार रोंढावाला के 62 वे जन्मोत्सव पर 62 वर्ष पूरा होने पर देश भर से बडी संख्या में संख्या में श्री पंवार के शुभचिंतक पहुंचे। साथ ही जिले भर से श्री पंवार के स्वजन परिजनो के अलावा गणमान्य नागरिक भी आए हुए थे। कालका आर्केस्ट्रा की ओर से पुराने फिल्मी तरानो के साथ अपनी गीताजंलि प्रस्तुत करने गायक गायिका आई हुईं थी। श्री पवार के सुपुत्र रोहित एवं मोहित पंवार ने सभी आमंत्रित लोगो का आभार माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button