आज बैतूल आएंगे सदगुरुदेव नंदकिशोर श्रीमाली।
स्टेडियम में होगा साधकों का महासंगम।

बैतूल। सिद्धाश्रम साधक परिवार बैतूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय रासेश्वरी मातंगी महाविद्या साधना शिविर का भव्य आयोजन लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में 23, 24 मई को होगा। समिति के एसएल धुर्वे ने बताया कि शिविर में देश भर के श्रद्धालुओं का भव्य संगम होगा। शिविर पूज्य गुरुदेव निखिलेश्वरानंद दादा गुरु डॉक्टर नारायण दत्त श्रीमाली के छत्रछाया में सदगुरुदेव नंदकिशोर श्रीमाली के सानिध्य में शक्ति साधना, भैरव साधना, गणेश साधना सहित गुरु दीक्षा, प्रवचन भंडारा प्रसादी सहित अन्य धार्मिक आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।




