सतपुड़ा वैली स्कूल के छात्रों ने कैम्ब्रिज परीक्षा में लहराया परचम, जिले को दिलाई वैश्विक पहचान।

बैतूल। कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन (सीएआईई ), यूनाइटेड किंगडम द्वारा आयोजित मार्च 2026 की कैम्ब्रिज लोअर सेकेंडरी एवं प्राइमरी चेकपॉइंट परीक्षा में सतपुड़ा वैली स्कूल, बैतूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। परिणामों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को प्रमाणित किया है।

कैम्ब्रिज लोअर सेकेंडरी चेकपॉइंट में तेजस गोठी ने तीनों विषयों में शानदार प्रदर्शन करते हुए गणित में 43/50, इंग्लिश एज ए सेकंड लैंग्वेज में पूर्ण 50/50 तथा विज्ञान में 46/50 अंक प्राप्त किए। वंश राठौर ने गणित में 49/50 अंक हासिल कर सर्वोच्च प्रदर्शन किया। उन्हें इंग्लिश में 38/50 और विज्ञान में 37/50 अंक मिले। सुयश सुमन ने गणित में 46/50 और विज्ञान में 39/50 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं आयुष भील, कनिष्का गोठी, जुमाना हुसैन, अधिराज अतुलकर और मीशा खत्री ने भी सभी विषयों में सराहनीय परिणाम हासिल किए।

कैम्ब्रिज प्राइमरी चेकपॉइंट में अदम्य वैद्य ने गणित में पूर्ण 50/50 तथा विज्ञान में 38/50 अंक अर्जित किए। मानवी मौसिक ने विज्ञान में 38/50 और गणित में 36/50 अंक प्राप्त किए। कनिष्का देशमुख ने गणित में 41/50 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अक्षिता सिंह चौहान और अनिका सिंह ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती दीपाली निलय डागा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उनका कहना है कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक रूप से सक्षम बनाने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और व्यावहारिक कौशल विकसित करना भी है।

उल्लेखनीय है कि कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन का केंद्रीय कार्यालय कैम्ब्रिज, इंग्लैंड में स्थित है, जहां से भारत के 500 से अधिक स्कूलों सहित विश्वभर के कैम्ब्रिज संस्थानों के लिए शैक्षणिक सामग्री, नीतियां और प्रश्नपत्र तैयार किए जाते हैं। सतपुड़ा वैली स्कूल बैतूल इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होकर कैम्ब्रिज पाथवे के माध्यम से वैश्विक स्तर के लर्नर्स तैयार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button