स्वाबलंबी भारत अभियान का एक दिवसीय जिला विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग संपन्न।

बैतूल। स्वदेशी विचार एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य से स्वाबलंबी भारत अभियान का एक दिवसीय जिला विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग भारती एग्रो क्लस्टर, महुपानी, खंडवा रोड बैतूल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम तीन सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें स्वदेशी, जैविक उद्यमिता, महिला सहभागिता एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

प्रथम सत्र में अरुण मालवीया (विभाग पूर्णकालिक, नर्मदापुरम विभाग) ने स्वाबलंबी भारत अभियान विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत की आर्थिक स्वतंत्रता का आधार स्वदेशी चिंतन एवं स्थानीय उद्यमिता है। उन्होंने युवाओं से रोजगार खोजने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, लघु उद्योग एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके पश्चात श्रीमती हेमलता कुंभारे सह महिला कार्य प्रमुख, मध्य भारत प्रांत ने स्वदेशी में महिला कार्य की भूमिका विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भारतीय परिवार व्यवस्था एवं स्वदेशी संस्कारों के संरक्षण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार, कुटीर उद्योग एवं सामाजिक जागरण से जुड़ने का आह्वान किया।

द्वितीय सत्र में राहुल कावले (जिला समन्वयक, स्वाबलंबी भारत अभियान बैतूल) ने श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन, विचार एवं संगठन निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ठेंगड़ी जी ने स्वदेशी आधारित आर्थिक मॉडल को भारत के भविष्य के लिए आवश्यक बताया था। इस सत्र की अध्यक्षता प्रेम सूर्यवंशी संचालक, पार्थ एजेंसी बैतूल ने की।

इसी क्रम में धर्मेंद्र सिंह परिहार जिला युवा आयाम प्रमुख ने जैविक उद्यमिता विषय पर अपने विचार रखते हुए प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पाद एवं ग्रामीण आधारित रोजगार के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती आर्थिक सशक्तिकरण का भी माध्यम बन सकती है।

अंतिम सत्र में केशव दुबौलिया (दो क्षेत्र पश्चिम और मध्य क्षेत्र के संगठक स्वदेशी जागरण मंच) का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने स्वदेशी की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की संस्कृति, अर्थव्यवस्था एवं आत्मसम्मान का आधार स्वदेशी विचार ही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वदेशी विचार पहुचाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में विपिन अग्रवाल (हनुमंत शुगर मिल) ने सफल उद्यमी के रूप में अपने अनुभव साझा किए तथा युवाओं को उद्योग एवं स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही युवा उद्यमी महेंद्र पिंपलकर की भी विशेष उपस्थिति रही। इसी बीच वर्ग का मंच संचालन राजू आठनेरे द्वारा किया गया। समापन अवसर पर निलेश गिरी गोस्वामी (जिला संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच बैतूल) ने आगामी वार्षिक कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष योगेश रोचलानी, नगर संयोजक उज्वल प्रताप सिंह ठाकुर, हितेश ठाकरे एवं जिले भर से बड़ी संख्या में युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button