कॉलेज चलो अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही महाविद्यालय टीम।

छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने डोर-टू-डोर किया जा रहा संपर्क ।

बैतूल। जिले के एकमात्र कन्या महाविद्यालय वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में संचालित कॉलेज चलो अभियान के तहत डोर-टू-डोर एवं संपर्क चरण लगातार जारी है। अभियान के माध्यम से छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए महाविद्यालय की टीम विभिन्न विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर प्रवेश के लिए प्रेरित कर रही है।

अभियान के दौरान छात्राओं और अभिभावकों को उच्च शिक्षा के महत्व, शासन की छात्रवृत्ति योजनाओं, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों तथा महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही फोन कॉल, व्हाट्सएप और व्यक्तिगत संपर्क के जरिए भी प्रवेश संबंधी जानकारी पहुंचाई जा रही है।

महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से अपील की है कि वे अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए नियमित अध्ययन करते हुए उच्च शिक्षा से जुड़ें और अधिक से अधिक संख्या में जिले के इस कन्या महाविद्यालय में प्रवेश लें। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय परिसर में ई-प्रवेश हेल्प सेंटर भी स्थापित किए गए हैं।

अभियान के सफल संचालन में प्राचार्य डॉ. आशीष गुप्ता के मार्गदर्शन में समन्वयक डॉ. सरिता साहू एवं समस्त प्राध्यापकों द्वारा सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button