जयस के स्थापना दिवस पर वृद्धाश्रमों में किया सेवा कार्य।

फल-बिस्किट वितरित कर बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद।

बैतूल। आदिवासी समाज के हक, अधिकार और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्यरत जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के 13वें स्थापना दिवस पर जिले में सेवा और मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जयस कार्यकर्ताओं ने मातोश्री वृद्ध आश्रम एवं सेवा भारती वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गजनों के बीच फल एवं बिस्किट वितरित किए और सेवा कार्य किया।

कार्यक्रम में जयस जिला अध्यक्ष संदीप कुमार धुर्वे, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील करोचे, जिला प्रभारी महेश उइके, सचिव राकुमार काकोड़िया, दिलीप पंदराम, राजरावन परते, सोनू मासोदकर, मनीष परते, नगर अध्यक्ष राजू उइके सहित जिला टीम, ब्लॉक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जयस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके साथ समय बिताकर सम्मान और अपनत्व का भाव व्यक्त किया।

इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी लाकर स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाना संगठन के लिए गर्व की बात है।

जयस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद, असहाय और बुजुर्ग लोगों की सेवा को नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए समाज सेवा, एकता और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन के 13 वर्षों की सामाजिक यात्रा को याद करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने और संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button