हाईकोर्ट के फैसले पर भगवा पार्टी ने मनाई खुशी।
भोजशाला को वाग्देवी मंदिर मानने के निर्णय का स्वागत। पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर जताई प्रसन्नता।

बैतूल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा धार भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माने जाने के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए भगवा पार्टी जिला बैतूल ने खुशी मनाई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर फैसले का स्वागत किया और इसे हिंदुत्व व सनातन सत्य की जीत बताया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी महासंघ एवं महाराष्ट्र लोक सेवक संघ के प्रदेश महासचिव तथा भगवा पार्टी महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता राजेश राऊत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ भगवा पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय, उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी और महामंत्री दीपक वर्मा के हस्ते सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित की गई।
इस दौरान पदाधिकारी सुनील तावरे, संतोष राठौड़, शिव नामदेव, गोविंद अग्रवाल, ऋषि पाटील, बंटी जैन, मीरा पिजारे और शीला मालवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह फैसला सनातन आस्था और ऐतिहासिक सत्य की विजय है। साथ ही शुद्ध सनातन हिंदू राष्ट्र के निर्माण तथा सनातन मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।




