भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने अनुज जैन।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी।

बैतूल। कोठी बाजार गांधी चौक निवासी अनुज जैन को भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा मध्यप्रदेश का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अनमोल श्रीवास्तव के निर्देश पर, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन भदौरिया के मार्गदर्शन एवं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तरप्रदेश ऋषभ जैन की अनुशंसा पर किया गया है।
मनोनयन पत्र में अनुज जैन की संगठन के प्रति लगन और निष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें संगठन को गति प्रदान करने के संबंध में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। अनुज जैन के मनोनयन से बैतूल जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी।




