योग से स्वस्थ समाज बनाने गांव-गांव पहुंच रहा आयुर्वेदिक कॉलेज।

21 जून तक बैतूल के विभिन्न क्षेत्रों में होंगे शिविर।

बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भारत भारती जामठी बैतूल द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 100 दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। यह आयोजन आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। वहीं उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा ने पूरे प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा तैयार की है। महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. संदीप पाल एवं डॉ. स्नेहलता भोई के साथ इंटरनी हेमंत, ललित, श्रुति, तानिया तथा विद्यार्थियों की टीम द्वारा बैतूल नगर के बायपास क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है।

कॉलेज की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार शिविर आयोजित कर रही है। गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योग के महत्व, नियमित अभ्यास और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी जा रही है। आयोजकों ने बताया कि यह योग प्रशिक्षण अभियान 21 जून तक जिले के विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग योग से जुड़कर स्वस्थ जीवन का लाभ ले सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button