छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान ही भाजपा की असली ताकत:हेमंत खंडेलवाल।

बैतूल। राजनीति में अक्सर बड़े मंच और बड़ी भीड़ दिखाई देती है, लेकिन कुछ पल ऐसे भी होते हैं जो सीधे लोगों के दिलों को छू जाते हैं। ऐसा ही भावुक और आत्मीय दृश्य उस समय देखने को मिला, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल अचानक भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता राजू सोनकपुरिया के घर पहुंचे।
एक छोटे से कार्यकर्ता के घर प्रदेश अध्यक्ष का पहुंचना औपचारिक मुलाकात नहीं थी, यह उस आत्मीय रिश्ते की मिसाल थी, जहां संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को परिवार मानता है।
तिलक वार्ड निवासी राजू सोनकपुरिया पान व्यवसाय से अपना जीवनयापन करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने हमेशा पार्टी को प्राथमिकता दी और हर कार्यक्रम, हर अभियान में पूरी निष्ठा से सक्रिय रहे। हाल ही में उन्हें एल्डरमैन बनाए जाने के बाद यह मुलाकात उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं रही।
जैसे ही श्री खंडेलवाल उनके निवास पहुंचे, सोनकपुरिया परिवार की खुशी देखते ही बन रही थी। परिवार के सदस्य भावुक हो उठे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने घर के अंदर आते ही बोले क्या हाल है राजू ,परिवार कैसा है, बच्चे क्या कर रहे है इन शब्दों में इतना अपनापन था कि परिवार के सदस्य भावुक हो गए। उन्होंने परिवार के सदस्यों भी आत्मीय चर्चा की।
लोगों का कहना है कि यही सरलता और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान हेमंत खंडेलवाल को अन्य नेताओं से अलग बनाता है। बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी उनका जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ाव लगातार बना हुआ है।
राजनीति में जहां अक्सर छोटे कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं, वहीं इस तरह की मुलाकातें यह संदेश देती हैं कि संगठन की असली ताकत वही कार्यकर्ता हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के वर्षों तक पार्टी का झंडा उठाए रहते हैं।
राजू सोनकपुरिया तीस साल से भाजपा पार्टी से जुड़े है और पिछले नगर पालिका चुनाव में पार्षद का चुनाव लड़े थे और दो वोट से चुनाव हार गए थे। पार्टी ने उनके समर्पण और निष्ठा को देखते हुए उन्हें बैतूल नगर पालिका में एल्डरमैन नियुक्त किया है।




