शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, सचिव फिर मिले अनुपस्थित।

बैतूल। जनपद पंचायत भीमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चुनालोहमा में पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। विगत 22 अप्रैल को सचिव की कार्यालयीन समय में अनुपस्थिति को लेकर शिकायत और समाचार प्रकाशित होने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार 8 मई को भी पंचायत कार्यालय में सचिव अनुपस्थित मिले, जिससे ग्रामीणों के जरूरी कार्य प्रभावित हुए।

ग्रामीण ठेमराज राठौर ने आरोप लगाया कि सचिव नामदेव पाटणकर नियमित रूप से समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। इसके कारण पंचायत भवन पर ताला लगा रहता है और ग्रामीणों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय-निवास संबंधी आवेदन, पेंशन एवं आवास योजना से जुड़े कार्य लगातार प्रभावित हो रहे हैं। कई हितग्राही जानकारी लेने पहुंचे, लेकिन बिना काम कराए लौटना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी सचिव की अनुपस्थिति को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि शिकायत और समाचार प्रकाशित होने के बावजूद भीमपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे उच्च अधिकारियों तक शिकायत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button