पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर चिरापाटला मंडल ने मनाया जश्न।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक: यादव।

बैतूल। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर चिरापाटला मंडल में मंगलवार को उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओ ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के जयकारे लगाए, जिससे माहौल गूंज उठा।
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि यह जीत देश के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन की नीतियों को जनता का समर्थन मिला है, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता मिली है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक की मेहनत और संगठन की मजबूती ने इस जीत को संभव बनाया है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी साझा की।




