तीन दिवसीय विज्ञान प्रायोगिक प्रशिक्षण संपन्न, 240 शिक्षकों ने सीखे प्रयोग।
डाइट प्रभात पट्टन की पहल: शास. सांदीपनि कृषि उ.मा.वि. बैतूल-बाजार में हुआ आयोजन।

बैतूल बाजार। सीमेट (भोपाल) द्वारा सभी जिलों को दिए जा रहे 3 दिवसीय विज्ञान प्रायोगिक प्रशिक्षण की कड़ी में बैतूल के शास. सांदीपनि कृषि उ.मा.वि. बैतूल-बाजार में आयोजित प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। डाइट प्रभात पट्टन की प्राचार्या सरिता आन्डे के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण सुचारू रूप से दिया गया।
विद्यालय के प्राचार्य आरके मालवीय द्वारा प्रशिक्षण हेतु व्यवस्थाएं बनाई गईं एवं प्रयोगिक सामग्री उपलब्ध करवाई गई। डाइट से प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती शबीना बेग ने सक्रिय भूमिका निभाई। मास्टर ट्रेनर्स राकेश खातरकर एवं किशोर सिंह चौहान द्वारा भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं में प्रयोगों को सरल व व्यवस्थित रूप से करना सिखाया गया और अवधारणाएं स्पष्ट की गईं।
विद्यालय की विज्ञान प्रभारी श्रीमती सविता महाले ने तीनों प्रयोगशालाओं का प्रबंधन किया। इस दौरान शिक्षकों ने स्लाइड निर्माण, ओम्स के नियम का सत्यापन एवं विभिन्न रासायनिक अभिक्रियाओं को प्रयोग द्वारा सीखा। जिले के सभी 10 विकासखंड से आए लगभग 240 शिक्षकों के लिए यह प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित किया गया था, जिसका अंतिम चरण बुधवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।




