वाङ्मय विभूषण वैभव” सम्मान से अलंकृत डॉ. नवीन वागद्रे, ‘सूजनाभिनंदनम् 4’ में मिली विशेष पहचान।

नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सूजनाभिनंदनम् 4’ में आज प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान (BNYS) के चिकित्सक डॉ. नवीन वागद्रे को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “वाङ्मय विभूषण वैभव” सम्मान से अलंकृत किया गया। यह कार्यक्रम हिंदी भवन, नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसमें साहित्य, सिनेमा, कला और रंगमंच से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. नवीन वागद्रे को प्राकृतिक चिकित्सा और योग के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्य, समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और समग्र चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए सम्मान प्रदान किया गया। उनके कार्यों ने विशेष रूप से युवाओं और आमजन को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

इस अवसर पर डॉ. नवीन वागद्रे ने अपने संबोधन में कहा कि “आज के समय में स्वस्थ रहने के लिए प्रकृति के साथ जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। योग और प्राकृतिक चिकित्सा केवल उपचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है।” उनके विचारों को उपस्थित लोगों ने सराहा और इसे जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ‘वाङ्मय कला संगम’ संस्था द्वारा किया गया, जिसमें संयोजक डॉ. विनय कुमार सिंघल एवं संरक्षक डॉ. राकेश छोकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह सम्मान न केवल डॉ. नवीन वागद्रे के व्यक्तिगत योगदान की पहचान है, बल्कि प्राकृतिक चिकित्सा के बढ़ते महत्व को भी दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button