मेहरा समाज संगठन जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी ने सीमोरी जोड़ पर प्याऊ का किया शुभारंभ ।

बैतूल। मेहरा समाज संगठन के जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में भीमपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सिमोरी जोड़ में समाजहित में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के सुपुत्र माहिर सूर्यवंशी एवं आर्मी से सेवानिवृत्त बालाचंद्रा वरकड़े द्वारा मटके का पानी पिलाकर विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से मेहरा समाज समिति जिला सचिव जगदीश कोगे, उपाध्यक्ष भूतसिंह बडौदे उपस्थित समाजजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना की। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह प्याऊ राहगीरों एवं आमजन को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। मेहरा समाज संगठन द्वारा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्य निरंतर किए जाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिमोरी के दिलीप धुर्वे, सचिन,मनोज बडौदे, सतीश कमरे, विशाल,सुनील इवने, लक्ष्मण कोचले, परसराम, पंजाब वरकड़े, प्रमोद घोगरकर, ग्राम सिमोरी के समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button