गायत्री परिवार ने गंगा सप्तमी पर शीतल जल का वितरण किया।

बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में जिला व तहसील समन्वय समिति बैतूल द्वारा आज बैतूल रेलवे स्टेशन पर गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को शीतल जल पिलाकर जल सेवा की।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक रविशंकर पारखे ने बताया कि रेलवे स्टेशन आमला व बोरदेही में जल सेवा की। मुलताई व घोड़ाडोंगरी में भी जल सेवा की जायेगी। इस अवसर पर
तहसील समन्वयक सुरेश पानसे, जिला समन्वय समिति के अनूप वर्मा, अरुणा देशमुख, गायत्री परिवार के मधु वर्मा, मुकेश वर्मा, दुर्गादास बरडे, राजू मानकर, राकेश आहुजा, एसपी डढोरे, गणेश साहू, गंगा बरडे, गायत्री सूर्यवंशी, शकुंतला ठाकरे, अंकित कुबडे, सरिता सोलंकी, विशाखा झाडे, सहित स्थानीय परिजन मौजूद थे।




