लोन्हारी कुनबी समाज महिला संगठन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ।

पूर्व कार्यकारिणी को दी गई विदाई, दो वर्ष के कार्यकाल की सराहना। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां।

बैतूल। आमची माती आमची संस्कृतिक क्षत्रिय लोन्हारी कुनबी समाज महिला संगठन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 12 अप्रैल, रविवार को सांस्कृतिक मंगल भवन में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ बहनों प्रभाताई वागद्रे, माधुरीताई साबले, चन्द्रकला ताई गावंडे, कल्पनाताई धोटे, जयाताई मानकर, लता ताई देशमुख एवं मधुबालाताई देशमुख द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इसके बाद संरक्षक बहनों को मंचासीन कर पूर्व कार्यकारिणी द्वारा बैच लगाकर शॉल से सम्मानित किया गया। ममता बारस्कर ने गणेश वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। निवर्तमान कार्यकारिणी में पूर्व अध्यक्ष सिध्दलता ताई महाले, पूर्व उपाध्यक्ष सुनिता देशमुख, पूर्व सचिव ज्योति बारस्कर, पूर्व कोषाध्यक्ष वंदना पंडागरे, पूर्व उपाध्यक्ष संगीता चढ़ोकार, पूर्व सहसचिव अल्का वागद्रे, पूर्व सहकोषाध्यक्ष दीपिका वागद्रे एवं पूर्व संयुक्त सचिव दुर्गा दवंडे को विदाई देते हुए उनके दो वर्ष के कार्यकाल की सराहना की गई।

कार्यक्रम में प्रभाताई वागद्रे ने मराठी गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया। पूर्व कार्यकारिणी ने जिला अध्यक्ष प्रवीण ठाकरे एवं जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ बारस्कर की उपस्थिति में मंगल भवन को 20 कुर्सियां भेंट कीं।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष अरुणा पाटनकर, उपाध्यक्ष विशाखा लिखितकर, सचिव संगीता अड़लक, कोषाध्यक्ष वनिता बोहरपी, सहउपाध्यक्ष लता माकोड़े, सहसचिव गीता धोटे, सहकोषाध्यक्ष सुमित्रा माकोड़े एवं संयुक्त सचिव सेवंती माकोड़े ने शपथ ग्रहण कर निष्ठापूर्वक कार्य करने और समाज को प्रगति की ओर ले जाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन मधुबालाताई देशमुख ने किया तथा पूर्व कार्यकारिणी को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। पूर्व अध्यक्ष सिध्दलता महाले ने अपने उद्बोधन में सभी बहनों से मिलजुलकर कार्य करने और समाज को नई दिशा देने का आह्वान करते हुए बैतूल का नाम पूरे मध्यप्रदेश में रोशन करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button