योग को जन-जन तक पहुंचाने होगा 14 दिवसीय संरचित सत्र, देशभर में होगा ऑनलाइन प्रसारण।
आयुष विभाग के निर्देशन में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान करेगा आयोजन।

बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व देशभर में योग के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 100 दिवसीय फ्री लाइव योग कार्यक्रम अंतर्गत प्रतिभागियों के लिए 14 दिवसीय संरचित योग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनका प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
इन सत्रों के माध्यम से लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय के अंतर्गत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन 27 मई को एक बड़े ऑनलाइन योग आयोजन के साथ प्रस्तावित है, जिसमें व्यापक स्तर पर जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जिला आयुष अधिकारी बैतूल डॉ. योगेश चौकीकर ने विभागीय सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों से अपील की है कि वे इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। साथ ही आमजन से भी ऑनलाइन पंजीकरण कर निःशुल्क योग प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 एवं अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।




