रेडक्रॉस के डॉक्टर्स ने 10 स्कूल के हजारों विद्यार्थियों को पढ़ाया सेहत का पाठ।

बैतूल। 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा स्कूलों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, संक्रामक बीमारी से बचाव, प्राथमिक उपचार एवं एचपीवी वैक्सीनेशन से जनजागृति के लिए एक सेहत की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत शहर के सभी बड़े स्कूलों में विशेषज्ञ चिकित्सक पहुंचे तथा छात्र- छात्राओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव, प्राथमिक उपचार एवं सर्वाइकल वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी एवं छात्र छात्राओं की शंका का समाधान किया। इन विषय विशेषज्ञ में सर्वप्रथम डॉ. महिमा सोनवानी सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल पहुंची उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार गौरी बालापुरे, आरडी पब्लिक स्कूल में डॉ. कीर्ति साहू एवं डॉ रश्मि गुनी एवं दीपेश मेहता ने मानसरोवर स्कूल में सर्जन डॉ उदय चकोटिया, कृष्णा पुवार, मनोज गुप्ता पहुंचे। लिटिल फ्लावर स्कूल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ बृजेश वामनकर के साथ रेडक्रॉस के डॉ अरुण उच्चसरे, विनायकम स्कूल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन राठी एवं डॉ प्रियेश पात्रिकर, कन्याशाला गंज में जिला रक्त कोष अधिकारी डॉ.अंकिता सीते एवं श्रीमती नेहा गर्ग जी पहुंची, अग्रसेन स्कूल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दीप्ति राठी एवं रेड क्रॉस की नीलम वागद्रे पहुंची, संजीवनी स्कूल में डॉ आनंद नरवरे एवं डॉ अमित झाडे, एक्ससिलेंस स्कूल में रेडक्रॉस के चैयरमेन डॉ अरुण जयसिंहपुरे एवं सचिव श्री अनिल राठौड़ जी पहुंचे। महारानी लक्ष्मीबाई कन्यशाला में डॉ सुमित मदरेले एवं डॉ छाया धोटे ने छात्र-छात्राओं की शंका का समाधान किया तथा उन्हें सर्वाइकल कैंसर वायरस,के साथ साथ वैक्सीनेशन लगाने की सलाह भी दी गई। कार्यक्रम एक साथ सभी 10 स्कूलों में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को डॉ इमरान अली एवं सोनू सलूजा ने कोऑर्डिनेटर किया।





