कोठी बाजार मंडल में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस।
सभी बूथों और घरों पर लगाया पार्टी का ध्वज । सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ आयोजन।

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के 6 अप्रैल स्थापना दिवस के अवसर पर कोठी बाजार मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल प्रभारी सुधा चंद्र, मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, सांसद प्रतिनिधि कैलाश धोटे, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर और वरिष्ठ कार्यकर्ता बलवीर मालवी की उपस्थिति में भाजपा ध्वज का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों और घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर पूरे मंडल में हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विक्रम वेद ने स्वागत उद्बोधन देते हुए मंडल पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा स्थापना दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला।
मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी और आज 47वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी वरिष्ठ नेताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से मजबूत बनी है तथा महापुरुषों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए संगठन को और सशक्त करना है। उन्होंने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताया।
कार्यक्रम के समापन पर नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर ने कहा कि मंडल कार्यालय विजय सेवा न्यास में सभी कार्यकर्ता स्थापना दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं और इस अवसर पर नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सांसद प्रतिनिधि ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता बलवीर मालवीय, सुनीता देशमुख, सरिता पवार, नितिन बारस्कर, दीपक श्रीवास्तव, पवन शर्मा, भावेश सरोकार, रितेश मुंडे, गणेश, शेखर, बिट्टू ठाकुर, देवेंद्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




