“निष्ठा, मेहनत और डिजिटल प्रभाव—मनीष मिसर ने रचा 99K पोस्ट का कीर्तिमान”|

सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका..

भाजपा सोशल मीडिया विभाग से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता मनीष मिसर ने अपनी निरंतर मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने फेसबुक प्लेटफॉर्म पर 99 हजार से अधिक पोस्ट कर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो न केवल उनकी सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि डिजिटल युग में संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है।

मनीष मिसर लंबे समय से सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, योजनाओं और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पोस्ट्स में संगठन के प्रति समर्पण, राष्ट्र प्रथम की भावना और जनजागरूकता का स्पष्ट संदेश देखने को मिलता है।

बिना किसी पद या स्वार्थ के निरंतर कार्य करते हुए उन्होंने यह साबित किया है कि सच्ची निष्ठा और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनके इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मनीष मिसर की यह उपलब्धि न केवल सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज संगठन की मजबूती का एक सशक्त माध्यम बन चुका है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button