भूमिपूजन के साथ संघ शिक्षा वर्ग की तैयारी शुरू। 16 मई से 31 मई तक भारत भारती में लगेगा वर्ग।

बैतूल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बैतूल द्वारा संघ शिक्षा वर्ग (विशेष) के निमित्त शुक्रवार 3 अप्रैल को आवासीय विद्यालय भारत भारती में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के गणमान्य बंधु एवं मातृ शक्ति की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर नर्मदापुरम विभाग के विभाग सहकार्यवाह प्रेमनारायण का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि संघ कार्य के विस्तार और कार्यकर्ताओं की गुणवत्ता वृद्धि के लिए देशभर में कुल 81 कार्यकर्ता विकास वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि मध्य भारत प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग (विशेष) 16 मई से 31 मई 2026 तक भारत भारती आवासीय विद्यालय बैतूल में आयोजित होगा। इस वर्ग के सफल आयोजन हेतु जिले के सभी समाजजनों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button