honoring talented students: क्षत्रिय पवार समाज ने किया प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रतिभाएं हुई शामिल

बैतूल। क्षत्रिय पवार समाज संगठन बैतूल द्वारा पवार मंगल कालापाठा में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में, समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल पवार (पिंजारे) ने की। कार्यक्रम के दौरान, प्रदेश स्तरीय स्थान प्राप्त करने वाले यश पवार और एमपीपीएससी में चयनित आंचल पवार सहित, कक्षा दसवीं और बारहवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोंढा निवासी पूर्व कलेक्टर प्रदीप कालभोर नागपुर द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश का वाचन भी किया गया।
श्रीमती मीना डां राजेन्द्र प्रसाद गिहारे ने अपने ससूर स्व. कुंवरलाल गिहारे (शिक्षक) की स्मृति में यश पवार को 5000 रुपये और एमपीपीएससी की तैयारी करने वाली कु. गायत्री को 2500 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। शिक्षाविद डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गिहारे ने घोषणा की कि पीएससी और यूपीएससी की तैयारी करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 10 हजार रुपये की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
— सहायक विस्तार अधिकारी बने प्रवीण पवार–
सृष्टि संजीव गोहिते को 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया, जबकि प्रवीण पवार को सहायक विस्तार अधिकारी चयनित होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें जनपद अध्यक्ष नान्ही बाई पिरथीलाल डहारे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कंचन महेन्द्र कालसेकर, डॉ. अशोक बारंगा सिविल सर्जन, और डॉ. संगीता पवार शासकीय चिकित्सालय मुलताई शामिल थे। समाजसेवी दानदाताओं ने प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए उदारता से दान दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री नीलेश कालभोर, पिरथीलाल पवार और कन्हैया पाठेकर ने किया। क्षत्रिय पवार समाज संगठन बैतूल के सचिव लक्ष्मीनारायण भंगु पवार ने समस्त अतिथियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। इस समारोह ने बैतूल जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों विद्यार्थियों और समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर शिक्षा और समाज सेवा के महत्व को प्रकट किया।
— कार्यक्रम में यह रहे मौजूद–
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष नान्ही बाई पिरथीलाल डहारे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कंचन महेन्द्र कालसेकर, डॉ. अशोक बारंगा (सिविल सर्जन), डॉ. संगीता पवार (शासकीय चिकित्सालय मुलताई), डॉ. प्रणील पवार, पूर्व अध्यक्ष किशनलाल बुआड़े, एम. आर. देशमुख, शंकर पवार (वरिष्ठ पत्रकार), रामकिशोर पंवार (पत्रकार), संरक्षक कमल पवार, प्रमोद पवार (व्याख्याता), पूर्व सचिव सुधाकर पवार, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतित पवार, विवेकानंद महाविद्यालय के संचालक निर्गुण देशमुख, सुनिल पवार, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ममता राजू पवार, विमला पाठेकर एनएस, अशोक ओमकार, पूर्णा आईटीआई के संचालक अनिल बुआड़े, बिल्डर्स अनिल खवसे, जिला पीटीआई धर्मेन्द्र पवार, रवि ओमकार, मोहित पवार (पत्रकार), जगदीश चन्द्र पवार (राष्ट्रीय महासभा सदस्य), कोषाध्यक्ष मुन्ना लाल डहारे, उपाध्यक्ष मुन्नालाल कसारे, कार्यकारिणी सदस्य जगन्नाथ पाठेकर, हरीराम कालभोर, जनकलाल कड़वे, नामदेव पवार, सुनिल पवार, रामेश्वर देशमुख, सचिव लक्ष्मीनारायण पवार, प्रदीप डिगरसे, दीपक पवार (आर डी फाइनेंस), बिल्लो पवार, मोना पवार, सुनिता पवार, कौशल्या पवार, आशा पवार, हीरा बुआडे, सरिता कोडले, पुष्पा पवार, सरिता कोडले, इंद्रा पवार, कमल पवार, मुक्ता पवार, सुमित्रा पवार, पुष्पा पवार, संध्या पवार, डॉ. प्रणील पवार, डॉ. संदीप परिहार, ललित पवार (सुपर 100 कोचिंग), पुष्पा गिरहारे, सुशीला कौशिक, रामराव पवार, शिवशंकर कौशिक, महेश पवार, ब्रजलाल कोड़ले, रमेश चन्द्र परिहार, सुरतलाल पवार, एस. के. पवार, दिनेश गाकरे, परवेज पवार, प्रकाश सोनू कालभोर, दीपक पवार, बी. आर. पवार, के. एल. डिगरसे, कैलाश कोड़ले, रमेश, बसंत पठाड़े, कन्हैया पाठेकर, पवार बीसी ग्रुप के सदस्य, पटवारी संघ अध्यक्ष जितेंद्र पवार, पिरथीलाल पवार, आशीष पवार, रिंकू पवार, कालूराम डहारे, रामदास पवार, महेंद्र कालसेकर, कैलाश कोडले, सुभाष देवासे, अरुण पवार, सौरभ पवार, शिवचरण हजारे, पूर्व सचिव सुंदरलाल कड़वे, ललित पवार, रामराव पवार, क्रांति पवार, संजीव गोहिते, डॉ. बी. एल. उकडले, भोजराज खौसे, महेश पवार, शिवशंकर कौशिक, आशीष पवार, रमेश पवार, अशोक ओमकार, बंशीलाल बारंगे, राधेश्याम नागरे, शंकर डोंगरे, अनिल कालभोर, गुड्डू पवार, बगडोना, सारणी, पाथाखेड़ा, घोड़ाडोंगरी, भौरा, भारत-भारती, रोंढा, बैतूल बाजार, खेड़ी, मुलताई, आमला सहित जिले के सभी संगठनों व जिले भर से सैकड़ों भैय्या-बहिनों, युवाओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शिक्षा क्षेत्र के नीलेश कालभोर, पिरथीलाल पवार, ललित पवार, कन्हैया पाठेकर ने मंच संचालन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। क्षत्रिय पवार समाज संगठन बैतूल के सचिव लक्ष्मीनारायण भंगु पवार ने आभार प्रकट किया।




