बैतूल में कांग्रेस का शहरी संगठन मजबूत, सात शहर अध्यक्ष नियुक्त।

जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा की अनुशंसा पर प्रदेश स्तर से फैसला। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी समेत प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुईं नियुक्तियां।

बैतूल। जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने सात शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा की अनुशंसा पर की गई हैं, जिन्हें प्रदेश नेतृत्व की सहमति मिली है। शुक्रवार 3 अप्रैल को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गंज में नवनियुक्त शहर अध्यक्षों को सम्मानित कर उन्हें औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैतूल बाजार से सत्यप्रकाश रावत, भैंसदेही से नरेश मोहरे, चिचोली से राहुल पटेल, शाहपुर से उपेन्द्र वर्मा रिंकू, घोड़ाडोंगरी से राहुल इवने, आमला से अजय सिंह सोलंकी और मुलताई से सुमित शिवहरे को शहर अध्यक्ष बनाया गया है।

– प्रदेश नेतृत्व की सहमति से लिया निर्णय

इन नियुक्तियों में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सह प्रभारी सुश्री उषा नायडू और जिला प्रभारी सुनील उइके की भूमिका रही है, जिनके मार्गदर्शन में संगठन विस्तार का निर्णय लिया गया।

– नवनियुक्त अध्यक्षों को वार्ड कमेटियों के शीघ्र गठन के निर्देश

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा के साथ समीर खान, लवलेश बब्बा राठौर, संगठन महासचिव बृज पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष यादव, पहलवान सिंह, राजकुमार चौबे और मनोज कालू आहूजा उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को वार्ड कमेटियों के शीघ्र गठन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ और वार्ड स्तर से ही तय होती है। सभी पदाधिकारी जिम्मेदारी के साथ सक्रिय रहकर आमजन से जुड़ें और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।

– संगठन सक्रियता बढ़ाने की कवायद

नई नियुक्तियों को संगठन में सक्रियता बढ़ाने और शहर स्तर पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जिससे आगामी राजनीतिक गतिविधियों में पार्टी की उपस्थिति मजबूत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button