मांझीनगर में प्रस्तावित शराब दुकान का विरोध, एसपी से शिकायत।

छात्रावास के पास शराब भट्टी खोलने पर आपत्ति । अनुमति निरस्त करने की मांग, 14 अप्रैल को चक्का जाम की चेतावनी।

बैतूल। शहर के सुभाष वार्ड क्रमांक 1 हमलापुर स्थित मांझीनगर में प्रस्तावित देशी शराब दुकान को लेकर विरोध तेज हो गया है। श्री मांझी अंतर्राष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक एवं अखिल भारतीय माता दतेवाड़िन समाज समिति सहित वार्डवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में बताया गया कि निजी कोचिंग संचालक द्वारा अपने ही मकान में शराब दुकान खुलवाई जा रही है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा शासकीय छात्रावास की दूरी संबंधी नियमों की भी अनदेखी की जा रही है। प्रस्तावित स्थान मांझी सरकार कार्यालय और शासकीय छात्रावास के बेहद नजदीक है, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी निवास करते हैं।

वार्डवासियों का कहना है कि शराब दुकान खुलने से असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे बच्चों और आसपास रहने वाले परिवारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है।

इस मामले में श्रवण परते, रामचरण धुर्वे, रवि रावत, प्रियंका, कमलेश, एकता रघुवंशी, दिलीप सहित करीब आधा सैकड़ा से अधिक लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और दुकान बंद कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 14 अप्रैल को चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button