तिलक लगाकर हुआ नव-प्रवेशी बच्चों का स्वागत। सिल्लौट के शासकीय विद्यालय में धूमधाम से मना प्रवेशोत्सव ।

बैतूल। कलेक्टर के निर्देशानुसार 1 अप्रैल को शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय, सिल्लौट 

में स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। 26 मार्च को जारी सरकारी पत्र के परिपालन में आयोजित इस कार्यक्रम में शाला परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर नए शैक्षणिक सत्र का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1ली और कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने वाले नव-प्रवेशी छात्र-छात्राओं का अतिथियों द्वारा पुष्प वर्षा कर और तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। इस आत्मीय स्वागत से बच्चों के चेहरे खिल उठे। समारोह के मुख्य अतिथि उप-सरपंच गोपाल, पंचायत सचिव झरखेड़े और अभिभावकों में झब्बू यादव एवं श्रीमती रेखा यादव उपस्थित रहे।

प्रवेशोत्सव के अवसर पर बच्चों को शासन की ओर से मिलने वाली निशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गईं। प्रधान पाठक परसराम कवड़े एवं अन्य अतिथियों ने शासन की विभिन्न शिक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, शिक्षकों और पालकों को गांव में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने और बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित किया गया।

– सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण जरूरी 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप-सरपंच गोपाल वही ने छात्र-छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारण का महत्व समझाया। उन्होंने कहा।आपका लक्ष्य विशाल होना चाहिए और उसे पाने के लिए मन में अटूट ज़िद भी होनी चाहिए, तभी लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग सुगम और बेहतर होता है।

इस अवसर पर शाला के समस्त शिक्षक, बड़ी संख्या में बच्चे और ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भविष्य में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button