बैतूल में गर्मी से राहत के लिए शीतल पेयजल प्याऊ शुरू।
पत्रकारों की पहल: कलेक्टर कार्यालय मार्ग पर आमजन को मिलेगा ठंडा पानी।

बैतूल। भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से ओपन मीडिया सेंटर में पत्रकारों द्वारा शीतल पेयजल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह प्याऊ कलेक्टर कार्यालय के मुख्य मार्ग पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के पास स्थापित किया गया है, जिससे कलेक्टर, एसपी, तहसील, जनपद और एसडीएम कार्यालय आने वाले ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा।
प्याऊ का शुभारंभ पत्रकार नितिन आर्य के जन्मदिन के अवसर पर किया गया। इस मौके पर पत्रकारों ने केक काटकर उनका जन्मदिन भी मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में आनंद सोनी, कुंदन राजपाल, लक्ष्मी नारायण साहू, संजय शुक्ला, युवराज गौर, राज मालवीय, अमिताभ तिवारी, सुनील पलेरिया, शशांक सोनकपुरिया, आशीष शर्मा, गणेश पाटणकर, दिवाकर वराठे, विशाल भौरासे, कुमारी काजल कुमरे, सागर करकरे, राजवीर लक्षणे, अरुण सूर्यवंशी और अनिल दवंडे सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।




