शहीदों को नमन कर मलाजपुर से कांग्रेस जोड़ो यात्रा शुरु।

गुरु साहेब बाबा समाधि स्थल से हरी झंडी दिखाकर रवाना हुई यात्रा।

चिचोली। मलाजपुर स्थित गुरु साहेब बाबा समाधि स्थल से कांग्रेसियों ने कांग्रेस जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। यात्रा से पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद किशोरी लाल को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह यात्रा नव नियुक्त मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष कंचना बारस्कर बेठे के नेतृत्व में शुरू हुई। इस दौरान पूर्व विधायक भैंसदेही धरमू सिरसाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष यादव, विजय आर्य, वरिष्ठ नेता राजेंद्र जायसवाल, नरेंद्र आर्य, सोनू जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नेकराम यादव, राहुल पटेल, दीपक शेषकर, ऋषि सिरसाम, अक्कू पटेल, रुपेश आर्य, कृष्णा पटवारी, राजेश साहू सहित अन्य कांग्रेसियों ने गुरु साहेब बाबा दरबार से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पा पेंदराम ने कहा कि क्षेत्र में आदिवासी भाई-बहनों के साथ भाजपा सरकार द्वारा भेदभाव और अत्याचार किए जा रहे हैं, ऐसे में आदिवासी विकास संगठन उनकी आवाज बनकर संघर्ष करेगा और उन्हें उनका अधिकार दिलाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि कांग्रेस जोड़ो यात्रा पूरे मध्यप्रदेश में भ्रमण कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेगी।

राजेश साहू ने कहा कि यात्रा धार्मिक स्थलों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए प्रदेशभर में निकाली जाएगी। वहीं नवनियुक्त महिला ब्लॉक अध्यक्ष कंचना बारस्कर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, आदिवासी परिषद अध्यक्ष उमन सिंगार और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा सहित वरिष्ठ नेताओं द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा से निभाते हुए आदिवासी समाज के लिए कार्य करेंगी और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button