अमरकंटक से शंखध्वनी के साथ हुआ पत्रकार एकता का शंखनाद:
IFWJ की 144वीं राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में बैतूल से रामकिशो पवार ने ताप्ती जल भेट एवं कलेंडर किये सप्रेम भेट।

बैतूल । देश के विभिन्न राज्यों से आये 200 से अधिक डेलीगेट प्रतिनिधि एवं कार्य समिति सदस्यों ने मां नर्मदा की पावन उद्गम स्थली अमरकंटक में आयोजित सम्मेलन में भाग लिया। अमरकंटक पहली बार राष्ट्रीय स्तर की ऐतिहासिक गतिविधि का साक्षी बना, जब इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) की 144वीं राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का भव्य आयोजन यहां संपन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन में देश के काई राज्यों से आए पत्रकारों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए पत्रकार एकता का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधि-विधान से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। साथ ही शंखनाथ भी किया गया उपस्थित अतिथियों का पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप पटका, शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान पत्रकार एकता जिंदाबाद, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ जिंदाबाद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जिंदाबाद जैसे जोशीले नारों से पूरा अमरकंटक गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनूपपुर विधायक फूंदेलाल एवं कल्याण सेवा आश्रम के प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन शहडोल संभाग इकाई के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय सदस्य पत्रकार साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
देश के कोने-कोने से आए पत्रकारों के कारण अमरकंटक के कल्याण सेवा आश्रम से हिमाद्री मुनि जी आश्रमों और अतिथि गृहों में अभूतपूर्व चहल-पहल देखने को मिली। आयोजन के प्रथम दिवस सभी पत्रकारों को मां नर्मदा की भव्य महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त किया। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ( आई एफ डब्ल्यू जे) का 144 वां दो दिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
हिमाद्री मुनि जी ने कहा कि नर्मदा पुराण में 88 हजार ऋषि मुनियों ने बर्षो तक यज्ञ किया। सत्यनारायण पूजन के प्रारंभ और अन्त में देवाखण्ड उल्लिखित है। यह कल्याण दास की तपोभूमि और नर्मदा की उद्गम स्थल है। यह देश भर से आगत सभी पत्रकार साथियों का अभिनन्दन करता हूँ। स्थानीय विधायक, फून्दे लाल सिंह ने सभी राज्यों के पत्रकारों का स्वागत करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारों के जीविकोपार्जन, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, मीडिया काॅन्सिल के गठन की मांग राज्य के मुख्यमंत्री, मोहन यादव को समर्पित करने का आश्वासन दिया।
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अवधेश भार्गव ने सदन में प्रस्ताव रखा, जिसमें मीडिया काॅन्सिल के गठन, पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकारों को कल्याणकारी योजनाओं स्वास्थ्य सुरक्षा और अधिमान्य पत्रकारों के लिए शैक्षणिक योग्यता बाध्यता समाप्त करने और पत्रकारों के पेंशन योजना को सरल बनाने की बात रखी, जिसे सदन ने करतलध्वनि पारित किया गया। यह भी निर्णय लिया कि इस प्रस्ताव को सभी राज्यों के सांसदों और विधायकों के माध्यम से इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पास भेजवाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस मुद्दे को लोकसभा और विधानसभा में उठवाने का निर्णय लिया गया।
मंच की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष, अवधेश भार्गव और मध्यप्रदेश के अध्यक्ष, उपेन्द्र गौतम ने किया। समारोह को संबोधित करने वालों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एस एन श्याम,( बिहार) गुलबहार गौरी ( उत्तराखंड), रमेश गांधी ( राजस्थान), इरसाद खान बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, अनमोल कुमार ( बिहार) नीतेश भालवंकर ( महाराष्ट्र), भारत वेद केकर ( गोवा), दीपक तलवारे ( महाराष्ट्र) सुलोचना ( उत्तराखंड), स्वामी जगदीशानन्द जी, विनोद कारके जी, अमरकंटक के राहुल सिंह राणा के बाद
बैतूल से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने गए बैतूल जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवम नेशनल कौंसिल के सदस्य डॉ रामकिशोर दयाराम पवार ने सम्बोधित करते हुए अपने ओजस्वी विचारों को रखते हुए कहा कि आज देश की पवित्र नदियों का जल लेकर आये पत्रकारो ने एक दूसरे का सम्मान स्वरूप गंगोत्री, ताप्ती, नर्मदा का जल एवं छायाचित्र भेट कर किया। श्री पवार अपने संग ताप्ती जल एवं ताप्ती कलेंडर को सम्मानित पत्रकारों को सप्रेम भेट किया। श्री पवार का सम्मेलन में शाल श्री एवम प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम ने अपने संबोधन में संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता को समय की आवश्यकता बताया।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में देशभर से आए पत्रकारों को देवर्षि नारद और वीर हनुमान की उपमा देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का मार्गदर्शक होता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि देश में पत्रकारों की सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून (Journalist Protection Act) लागू करवाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सभी पत्रकारों को संगठित होकर संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा |
मध्यप्रदेश के संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों कर स्वागत किया बैठक के प्रथम दिवस 28 मार्च 2026 समापन व द्वितीय दिवस दिनांक 29 मार्च 2026 को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा विभिन्न राज्यों में संगठन को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। जहां विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों को अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए जाने तथा संगठन की कार्ययोजना में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।
*अमरकंटक की पावन धरा से निकला यह “पत्रकार एकता का शंखनाद” केवल एक बैठक नहीं, बल्कि देशभर के पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत संकल्प के रूप में उभरा। यह आयोजन आने वाले समय में पत्रकार आंदोलन को नई दिशा देने का कार्य करेगा।*




