सुजाता महिला मंडल ने शुरू किया नारी पैड बैंक मुख्यालय।

पांच रु में सालभर की आईडी, पैड निशुल्क उपलब्ध कराने की योजना। सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न।

बैतूल। सुजाता महिला मंडल द्वारा नारी पैड बैंक मुख्यालय की स्थापना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रफुल पाटिल, नेशनल कॉर्डिनेटर नागपुर द्वारा फीता काटकर एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। अतिथियों का शाल और पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस दौरान नगर परियोजना प्रबंधक हंसराज मसतकर का भी सम्मान किया गया।

प्रफुल्ल पाटिल ने सुजाता महिला मंडल की अध्यक्ष नालंदा शेषकर को नारी पैड बैंक सेंटर इंचार्ज बनने पर धम्म पट्टी और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्पेशल चिल्ड्रन वूमेन एंड फार्मर्स केयर फाउंडेशन की पहल के तहत आधिकारिक ग्रुप की जानकारी देते हुए पैड बैंक परियोजना का डेमो प्रस्तुत किया। योजना के तहत महिलाओं को 5 रु शुल्क पर एक वर्ष की आईडी बनाकर पैड निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, वहीं एक हजार में लाइफटाइम आईडी पर निरंतर पैड उपलब्ध होंगे।

कार्यक्रम में विश्वकर्मा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और किसान बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। हंसराज मसतकर ने नगर परियोजना के माध्यम से स्व-सहायता समूहों और महिला मंडलों को बैंकिंग सहयोग से आत्मनिर्भर बनने के उपाय बताए।

कार्यक्रम में अनु मालवीय, रंजना बोरकर, आशा झरबड़े, नेहा नागले, कल्पना टेकाम, उर्मिला बिसोने, ज्योत्स्ना झरबड़े, आशा शेषकर, प्रेमलता पीपले, शिवकला मालवी, सया ताई अतुलकर, अनीता मालवीय, शांताबाई मालवी, मोना झरबड़े, पद्मिनी भूम्मरकर, नीतू चौकीकर, सुशीला सिरसाम, सरिता उइके, रेखा चौकीकर सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेमंत वाईकर ने किया और अंत में स्वल्पाहार वितरण के साथ समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button