छिन्नमस्तिका माता मंदिर में हुआ हवन-पूजन और भंडारा ।

बैतूल। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व के अवसर पर सदर स्थित काशीतालाब के समीप छिन्नमस्तिका माता मंदिर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। नवरात्रि के दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन एवं माता की आराधना संपन्न की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। नवरात्रि के समापन दिवस पर पूर्णाहुति कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन की पूर्णाहुति के बाद कन्या पूजन किया गया, जिसमें बालिकाओं को माता स्वरूप मानकर उनका पूजन कर प्रसादी वितरित की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का शुभारंभ किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

श्री सिद्ध दशमहाविद्या श्रीश्री छिन्नमस्तिका मातेश्वरी पंजीकृत ट्रस्ट के अध्यक्ष नवनीत गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि पर विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के कारण पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्सव का माहौल बना रहा। आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आज नवमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी मुकेश खण्डेलवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत गर्ग, ट्रस्ट के ट्रस्टी अंबेश बलुवापुरी, राम भार्गव, हेमंत मालवीय, मोहित गर्ग, प्रवीण गर्ग इसके अलावा मंदिर के व्यवस्थापक आनंद अग्रवाल, मंदिरों से जुड़े भक्तों में संजय इंचुलकर, पराग जातेगांवकर, डॉ. रमेश सिन्हा, बी.एस. चौहान, गिरधर लुधियानवी, जित्तू साहू, कंचन साहू, मनीषा साहू, अनिल पाखरे, चंदू साहू, दुष्यंत साहू, नारायण मालवीय, दिनेश सोनी, संदीप तलेड़ा, अजय भार्गव, पियूष तिवारी, केके गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button