बैतूल के राइडर्स 3 दिन में देवघर ज्योतिर्लिंग पहुंचकर नॉर्थ ईस्ट राइड पर हुए रवाना।
नेपाल से लेह लद्दाख तक बैतूल का नाम रोशन कर रहा राइडर्स क्लब।

बैतूल। राइडर्स प्लेनेट बैतूल मोटरसाइकिल क्लब के सदस्य 20 मार्च को बैतूल से निकलकर 23 मार्च को झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम ज्योतिर्लिंग पहुंचकर दर्शन-पूजन किए। यात्रा के दौरान राइडर्स ने सम्मेद शिखरजी पारसनाथ पहाड़ी स्थित पवित्र तीर्थ स्थल के भी दर्शन किए।
राइड के दौरान सदस्य निर्माणाधीन बायो डायवर्सिटी पार्क पहुंचे, जहां स्थानीय बच्चों के साथ समय बिताया, खेलकूद किया और संवाद किया। देवघर में शयन आरती में शामिल होकर पुजारी बल्लू महाराज द्वारा श्रृंगार आरती पूजन कराया गया।
इस राइड के प्रथम चरण को रानू हजारे, उज्जवल धोटे और नीरज श्रीवास्तव ने पूरा कर लिया है और अब द्वितीय चरण के लिए नॉर्थ ईस्ट की ओर रवाना हो गए हैं। इस चरण में राइडर्स असम के गुवाहाटी पहुंचकर मां कामाख्या देवी धाम के दर्शन करेंगे, इसके बाद मेघालय के शिलांग और चेरापूंजी, त्रिपुरा के अगरतला, मिजोरम के आइजोल होते हुए वापस गुवाहाटी लौटेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से मणिपुर और नागालैंड को इस रूट में शामिल नहीं किया गया है।
क्लब के सदस्य रानू हजारे और उज्जवल धोटे पहले भी नेपाल और लेह-लद्दाख राइड कर चुके हैं। लाचुंगला पास में तूफान में फंसने के बावजूद उन्होंने लेह पहुंचकर विश्व के सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड खारदुंगला और उम्मीगला टॉप पर न्यूनतम तापमान में पहुंचकर बैतूल का नाम रोशन किया।
क्लब के अन्य सदस्य प्रशांत बिट्टू बोथरा (प्रेसिडेंट), विशाल भद्रे, विवेक मालवीया, रजनीश जैन, अंगद तुली, अंकित सिंह (मुंबई), योगी खंडेलवाल, रौनक गोठी, संकेत मालवीय, सतीश बिंझाड़े, संतोष ओंकार, लकी साहू, दुष्यंत पांडे, आदित्य डोंगरे, मन पांडे, श्रेयांश सोनी, विवेक अग्निहोत्री, एडवोकेट संतोष हजारे, आरेंद्र वर्मा, संतोष ठाकुर सहित सभी ग्रुप मेंबर्स ने प्रथम चरण की सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए आगे की राइड के लिए प्रोत्साहित किया है।




