महिला शक्ति एकता समिति ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

रंगोली, पेंटिंग, मेंहदी, नृत्य और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित।

बैतूल। महिला शक्ति एकता समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महिला संगठनों और दूरस्थ ग्रामों से आए महिला समूहों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

ओपन ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में रंगोली, पेंटिंग, मेंहदी, नृत्य और कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही समाज में विशिष्ट कार्य करने वाली महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महिला शक्ति एकता समिति ने बैतूल कराओके सिंगर्स क्लब के सहयोग से प्रेरणास्पद गीतों की प्रस्तुति भी आयोजित की। कार्यक्रम का समापन समिति की सदस्यों के सामूहिक नृत्य, आभार प्रबोधन और सुस्वादु भोजन के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button