साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती पर सेवा गतिविधियों के किए आयोजन  । जिले भर में साहू समाज ने मनाई भक्त शिरोमणि मां कर्मा की जयंती, जिला अस्पताल में हुआ मुख्य आयोजन ।

 

 

बैतूल। अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली एवं युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वाधान में साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती समारोह का आयोजन रविवार को जिला अस्पताल बैतूल आयोजित किया गया इस अवसर पर सुबह 7 बजे राधा कृष्ण मंदिर कोठी बाजार में भगवान श्री कृष्ण एवं माता कर्मा के चित्र के समक्ष संस्था के गोपाल साहू, श्रीमती चंद्रकला साहू, श्रीमती ममता साहू, हरीश साहू, रितिका साहू, कमलेश साहू, हेमराज सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर भगवान श्री कृष्ण को भोग अर्पित किया गया। सुबह 8:30 बजे जिला चिकित्सालय बैतूल में मरीज के परिजनों को अंकुरित आहार का वितरण किया गया। सुबह 10 बजे उड़दन स्थित मातोश्री वृद्ध आश्रम में समाज के द्वारा वृद्ध जनों के लिए राशन एवं नगद राशि संस्था के सदस्यों द्वारा प्रदान की गई। वृद्ध जनों को मां कर्मा जयंती पर संस्था सदस्यों ने मिठाई खिलाकर सभी के आरोग्य एवं सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर 12 बजे जिला चिकित्सालय बैतूल में स्थित भोजन शाला में 127 मरीजों के परिजनों को भोजन कराया गया। दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल बैतूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आधा दर्जन लोगों ने रक्तदान महादान के इस पुनीत कार्य में रक्तदान किया। रक्तदान कार्यक्रम के बाद भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती एवं पापमोचनी एकादशी व्रत पूजन अनुष्ठान समारोह का आयोजन तुलसी भवन विनोबा वार्ड बैतूल में आयोजित किया गया जिसमें भगवान श्री हरि विष्णु एवं भगवान श्री कृष्ण जी का विशेष पूजन अनुष्ठान कर 56 भोग लगाकर भगवान को अर्पित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button