पद्म शेषनागदेवता मंदिर में मनेगा भक्त माता कर्मा का जन्मोत्सव।

साहू समाज 15 मार्च को मनाएगा मां कर्मा की जयंती  ।

बैतूल। साहू समाज विकास समिति, सदर के तत्वाधान में साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि भक्त माता कर्मा का जन्मोत्सव 16 मार्च दिन सोमवार को मनाया जाएगा। यह आयोजन विक्रम संवत 2083 चैत्र कृष्ण पक्ष द्वादशी/त्रयोदशी के अवसर पर प्रति वर्ष की तरह आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन श्री पद्म शेषनागदेवता मंदिर परिसर, भगतसिंह वार्ड, पक्का कुआं के पास, सदर बाजार बैतूल में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे अभिषेक, विशेष पूजन एवं विशेष आरती के साथ होगा। दोपहर 2:30 बजे से भजन एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा। शाम 5:30 बजे स्वागत अभिनंदन एवं दीप प्रज्वलन होगा, जबकि शाम 6:30 बजे माता कर्मा जन्मोत्सव एवं उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

रात्रि 8 बजे महाआरती होगी तथा रात्रि 8:30 बजे जगन्नाथ का भात, जगत पसारे हाथ की परंपरा के अंतर्गत खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन रात्रि 9:45 बजे किया जाएगा।

साहू समाज विकास समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण और मातृशक्ति ने सभी धर्मप्रेमी सामाजिक बंधुओं, माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवाओं से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर इसे सफल बनाने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

 युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वाधान 15 मार्च दिन रविवार को साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती मनाई जाएगी। मुख्य कार्यक्रम जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित किया जाएगा इसी दिन पाप मोचनी एकादशी के अवसर पर सुबह 7 बजे राधा कृष्ण मंदिरकोठी बाजार में भोग अर्पित किया जाएगा। 8:30 जिला चिकित्सालय बैतूल में अंकुरित आहार का वितरण किया जाएगा। सुबह 10 बजे उड़दन स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे जिला चिकित्सालय स्थित भोजन शाला में मरीजों के परिजनों को भोजन खिलाया जाएगा। दोपहर 2 बजे से जिला अस्पताल बैतूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे तुलसी भगवान विनोबा भावे भगवान श्री कृष्ण के समक्ष 56 भोग अर्पित किए जाएंगे एवं पापमोचनी एकादशी व्रत पूजन अनुष्ठान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button