भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निवास पहुंचकर बोहरा समाज ने जताई शोक संवेदना। सुरभि खंडेलवाल के असामयिक निधन पर दी श्रद्धांजलि ।

बैतूल। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निवास पर पहुंचकर बैतूल के दाऊदी बोहरा समाज के प्रतिनिधियों ने उनकी सुपुत्री स्व. कु. सुरभि खंडेलवाल के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
समाजजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
इस अवसर पर जनाब आमिल साहेब, शेख शब्बीर भाई फाखीर, शेख फखरूद्दीन भाई, शेख मोहम्मदउल बाकीर भाई कुतबी, मो. शम्सुद्दीन भाई फखरी, जुज़र भाई फखरी, अबीजर भाई, मोईज भाई नादिर, शेख होजेफा भाई कुतबी, मोईज भाई फखरी दवाईवाला, युसुफ माई इज्जी और मोईज भाई बादशाह स्टोर्स सहित दाऊदी बोहरा समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने खंडेलवाल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button