साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा की जयंती 15 को ।

बैतूल। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वाधान 15 मार्च दिन रविवार को साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती मनाई जाएगी। मुख्य कार्यक्रम जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित किया जाएगा इसी दिन पाप मोचनी एकादशी के अवसर पर सुबह 7 बजे राधा कृष्ण मंदिरकोठी बाजार में भोग अर्पित किया जाएगा। 8:30 जिला चिकित्सालय बैतूल में अंकुरित आहार का वितरण किया जाएगा। सुबह 10 बजे उड़दन स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे जिला चिकित्सालय स्थित भोजन शाला में मरीजों के परिजनों को भोजन खिलाया जाएगा। दोपहर 2 बजे से जिला अस्पताल बैतूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे तुलसी भवन विनोबा भावे भगवान श्री कृष्ण के समक्ष 56 भोग अर्पित किए जाएंगे एवं पापमोचनी एकादशी व्रत पूजन अनुष्ठान समारोह का आयोजन किया जाएगा।




