निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में एक सैकड़ा महिलाओं ने कराई जांच।

हृदय, शुगर और थायराइड विशेषज्ञों ने दी सलाह, जनप्रतिनिधि व चिकित्सक रहे मौजूद।

बैतूल। विश्व महिला दिवस के अवसर पर विजय सेवा न्यास भवन में सेवा न्यास द्वारा महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग एक सैकड़ा महिलाओं ने शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, थायराइड और ईसीजी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई।

इस दौरान महिलाओं ने हृदय रोग, शुगर और थायराइड विशेषज्ञ डॉ महिमा सोनवानी (एमडी) से स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर आवश्यक परामर्श और मार्गदर्शन प्राप्त किया। शिविर में विभिन्न प्रकार की रक्त जांच भी की गई, जिससे महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिल सकी।

कार्यक्रम में आमला-सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, सेवा न्यास के मुकेश खंडेलवाल, प्रदीप खंडेलवाल, मनीष खंडेलवाल, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, बाबा मकोड़े, महिला मोर्चा की ममता मालवी, रश्मि साहू, नीलम वागद्रे, नीलम कौशिक, आरडी स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती रितु खंडेलवाल, रेडक्रॉस के डॉ अरुण जयसिंह पुरे, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपेश मेहता, श्रीमती नेहा गर्ग, डॉ अरुण उच्चसरे, कृष्णा पुवार, डॉ इमरान अली, मुकेश गुप्ता, डॉ विनय चौहान, पत्रकार गौरी बालापुरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज हुरमाडे, सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे, पूर्व सिविल सर्जन व पैथोलॉजिस्ट डॉ अशोक बारंगा सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button