वरिष्ठ जनों की समिति द्वारा राठौर समाज का होली मिलन समारोह 15 मार्च को

बैतूल।
वरिष्ठ जनों की समिति द्वारा राठौर समाज का होली मिलन समारोह 15 मार्च को
बैतूल। सामाजिक परंपरा को निभाते हुए राठौर समाज के वरिष्ठजनों की समिति द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। समाज के वरिष्ठजनों की समिति की चर्चा के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। राठौर समाज के पूर्व अध्यक्ष राम प्रसाद राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि होली मिलन समारोह 15 मार्च को दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे को मजबूत करना है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगी। इस अवसर पर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी जाएंगी ।
श्री राठौर ने सभी सामाजिक बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और सामाजिक एकता का संदेश दें। समारोह को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं और आयोजन को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।




