शहीद बालाराम उइके को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि।

बैतूल। मुलताई ब्लॉक के ग्राम कोल्हिया में आज शुक्रवार 27 फरवरी को वीर शहीद बालाराम उइके को सामाजिक एवं राजनीतिक गणमान्य नागरिक श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। विगत 22 फरवरी को Indo-Tibetan Border Police के CT/GD जवान लेफ्टिनेंट श्री बालाराम उइके करैरा, जिला शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। उनके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा में हजारों लोग नम आंखों से शामिल हुए थे। आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम उनके निज निवास ग्राम कोल्हिया, तहसील मुलताई, जिला बैतूल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सामाजिक संगठनों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।




