निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर में 34 मरीजों को मिलाउपचार।
आदिम कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी की पहल से ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ ।डॉ. मनोज वरवड़े ने मरीजों का किया विस्तृत परीक्षण।

बैतूल। भैंसदेही के निकट ग्राम चिचोली में 21 फरवरी को शाम 6 बजे से 8 बजे तक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से आदिम कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में कुल 34 मरीजों का विस्तृत परीक्षण कर उन्हें आवश्यक होम्योपैथिक दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान की गईं। मुख्य चिकित्सक डॉ. मनोज वरवड़े ने सभी मरीजों का व्यक्तिगत रूप से ध्यानपूर्वक परीक्षण किया और उनकी समस्याओं के अनुरूप परामर्श दिया। शिविर में विशेष रूप से जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग, पेट संबंधी समस्याओं और एलर्जी से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली।
कार्यक्रम की सफलता में महेंद्र खोबरागड़े तथा मनोहर सुजाने का ग्राम स्तर पर उल्लेखनीय सहयोग रहा। रजिस्ट्रेशन एवं समस्त व्यवस्थाए रीना इवने द्वारा कुशलतापूर्वक संभाली गईं, जिससे शिविर सुचारु रूप से संचालित हो सका।
आदिम कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने सभी ग्रामवासियों, सहयोगियों, डॉ. मनोज वरवड़े तथा समस्त टीम सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ हर जरूरतमंद तक पहुचाना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से समाजसेवा का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।




