विद्यार्थियों ने किया कुल्लू सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण:
10 दिवसीय भ्रमण में सीखा अपशिष्ट जल प्रबंधन का व्यावहारिक ज्ञान।

बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भारत भारती जामठी बैतूल के द्वितीय वर्ष सत्र 2023-2024 के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा 10 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कुल्लू स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन किया।
प्लांट के प्रभारी देवी सिंह एवं बायो टेक्नोलॉजिस्ट दिनेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्लांट की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अपशिष्ट जल का शोधन किया जाता है और पूरी प्रक्रिया वैज्ञानिक ढंग से संचालित होती है। यह विषय द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा भी है, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक समझ प्राप्त हुई।
इस शैक्षणिक भ्रमण की रूपरेखा अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में तैयार की गई। भ्रमण के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. संदीप खाकरे एवं डॉ. अमित श्रीवास्तव विद्यार्थियों के साथ रहे।




